सीहोर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी दिनेश मेघानी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई.
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा पंचायत एवं नगर पालिका चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई. कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करें,.समस्याओं को गंभीरता से उठाएं तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाएं.
