छत से गिरकर मजदूर की मौत

शुजालपुर। मंडी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गणेश मंदिर क्षेत्र निवासी गोपाल यादव के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में छत से गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार शनिवार तडक़े करीब 2 से 5 बजे के बीच यह हादसा हुआ. सुबह सफ ाई कार्य के दौरान एक कर्मचारी की नजर घर के नीचे पड़े गोपाल पर पड़ी, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो गोपाल गंभीर अवस्था में मिले. सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी. परिजनों ने बताया कि इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी के कारण गोपाल रात में घर की छत पर सोते थे. आशंका है कि रात के दौरान किसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरे. जिससे उसकी मौत हो गई.

Next Post

कागजों के ढ़ेर से मिलेगी मुक्ति: अब घटनास्थल से ही होगी डिजिटल जांच

Sat May 30 , 2026
रतलाम। स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में रतलाम पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अब आपराधिक प्रकरणों की जांच पारंपरिक कागजी प्रक्रिया के बजाय डिजिटल माध्यम से होगी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ करीब 320 […]

You May Like