भारत सिंह यादव बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशन सिंह भटोल ने सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ में जबलपुर से वरिष्ठ नेता भारत सिंह यादव को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। भारत सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहें है साथ ही भाजपा संगठन के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है।
श्री यादव की नियुक्ति पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू के साथ भजपा महानगर एवं ग्रामीण जिला के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Next Post

ननि में पहुंची 76 जनसमस्याएं

Wed Aug 12 , 2026
जबलपुर: नगर निगम मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। जनसुनवाई में कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कई प्रकरणों का निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा मौके पर ही त्वरित निराकरण कर आवेदकों को तत्काल राहत प्रदान […]

You May Like