वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

रीवा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला समन्वय समिति की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोचव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई.

उक्त बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन, मतदाता सूची पुनरीक्षण, बीएलए-2, मोर्चा संगठन/प्रकोष्ठ/विभाग की कार्यकारिणी के जिला स्तर पर गठन, ब्लॉक मण्डलम् की कमेटियों के गठन, जिला कांग्रेस कार्यालय के निर्माण तथा अन्य स्थानीय विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी दिनों मे वोट चोरी के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाने को लेकर भी चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे के साथ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता आम मतदाता के पास जाकर उनके हस्ताक्षर लेगें साथ ही उनके वोट की हो रही चोरी के संबंध में चर्चा कर जागरूक करने का प्रयास करेगें. जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल, विधायक अभय मिश्रा, विमलेन्द्र तिवारी, डॉ अरूणा तिवारी, लखनलाल खण्डेलवाल रवि तिवारी आदि मौजूद रहे.

Next Post

सड़क पर ऐसा सोया कि बाइक रुपए, मोबाइल सब हो गए चोरी, नदी गेट की घटना

Tue Sep 23 , 2025
ग्वालियर। एक अजब मामला सामने आया है। युवक को चक्कर आए तो वह बस स्टॉप पर बने टेबल पर सो गया। 2 घंटे बाद जब नींद खुली तो ना उसकी बाइक थी, ना ही जेब में रखे 10 हजार और मोबाइल भी नहीं मिला। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के नदी […]

You May Like

Play sound