कागजों में 14.55 लाख टन उपलब्धता, जमीन पर खाद की किल्लत; आखिर कहां अटक रही आपूर्ति?

विजय शर्मा

भोपाल: खरीफ फसल को लेकर किसान चिंचित हैं, एक तो बारिश ही कमजोर रही वहीं दूसरी खाद़ को लेकर मारामारी चल रही है. वर्तमान में सोयाबीन, धान, तिली सहित अन्य खरीफ फसल को उर्वरक की दरकार है. लेकिन सहकारी समितियों और वितरण केन्द्रों पर रासायनिक खाद् की उपलब्धता नहीं है. किसान लगातार सुबह से वितरण केन्द्रों पर पहुंच जाते है. जो पूरा दिन वहीं गुजर जाता है. भूखे प्यासे किसान अपनी फसल को बचाने के चिंतित हैं. सरकार का दावा है कि कहीं पर भी उर्वरक की कमी नहीं हैं. प्रतिवर्ष यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की मांग बढ़ती जा रही है. एैसा नहीं है कि यह स्थिति वर्तमान में है बल्कि हर साल खाद् की आपूर्ति को लेकर किसानों को जूझना पड़ता है. या फिर ब्लेक में मूल्य से अधिक दाम देखर खरीदना पड़ता है.
– ई-टोकन व्यवस्था सरकार ने की स्थगित
मार्कफेड के 29 जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 28 जुलाई तक 10.95 लाख टन उर्वरक का वितरण हो चुका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 हजार टन अधिक है. इसके बावजूद यूरिया की मांग लगातार बढऩे से कई जिलों में किसानों को सहकारी समितियों और वितरण केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसका एक मुख्य कारण है ई-टोकन व्यवस्था जिसे हाल फिलहाल सरकार ने स्थगित कर दिया है.
-यूरिया पर निर्भर किसान
आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष कुल वितरित उर्वरक में 6.22 लाख टन यूरिया शामिल है, जो कुल वितरण का करीब 57 प्रतिशत है। इसके मुकाबले एनपीके का वितरण 2.61 लाख टन, डीएपी-टीएसपी 1.63 लाख टन, एसएसपी 0.38 लाख टन और पोटाश केवल 0.12 लाख टन रहा. इससे स्पष्ट है कि किसान अब भी सबसे अधिक निर्भर यूरिया पर हैं, जबकि कृषि विशेषज्ञ संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह देते रहे हैं.
2025 बनाम 2026 : एक नजर
2025 2026 अंतर
कुल उपलब्धता
12.69 लाख टन 14.55 लाख टन +1.86 लाख टन
कुल वितरण
्र10.77 लाख टन 10.95 लाख टन +18 हजार टन
शेष स्टॉक
1.92 लाख टन 3.60 लाख टन +1.68 लाख टन
फैक्ट फाइल
-उपलब्धता में वृद्धि: 1.86 लाख टन
-वितरण में वृद्धि: 18 हजार टन
-मौजूदा स्टॉक: 3.60 लाख टन
-सबसे अधिक वितरण: यूरिया (6.22 लाख टन)
-अनुमानित खरीफ आवश्यकता: 8.92 लाख टन
उर्वरकवार स्थिति
उर्वरक वितरण शेष स्टॉक
यूरिया 6.22 1.82
एनपीके 2.61 1.24
डीएपी + टीएसपी 1.63 0.35
एसएसपी 0.38 0.11
पोटाश 0.12 0.0

Next Post

नेपाल : सुनसरी हिंसा की आग अन्य जिलों तक फैली, तीन की मौत

Fri Jul 31 , 2026
काठमांडू, 31 जुलाई (वार्ता) भारत से सटे नेपाल के पूर्वी सीमावर्ती जिलों में दो समुदायों के बीच शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा तराई क्षेत्र के कई अन्य हिस्सों में भी फैल गयी है। हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से भारत-नेपाल […]

You May Like