भारत पर अतिरिक्त शुल्क का फैसला अलास्का बैठक के नतीजों पर निर्भर- अमेरिका

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) अमेरिका ने चेतावनी दी है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुक्रवार को अलास्का में होने वाली बैठक के नतीजों के आधार पर भारत पर अतिरिक्त आयात शुल्क बढ़ाएगा।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि यह फैसला अलास्का बैठक के नतीजों पर निर्भर करेगा।
श्री बेसेंट ने साक्षात्कार में कहा “हमने रूस से तेल ख़रीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाए हैं और मैं देख सकता हूँ कि अगर चीज़ें ठीक नहीं रहीं तो प्रतिबंध या शुल्क बढ़ सकते हैं।”
उन्होंने कहा “ऐसा लग रहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार हो सकते हैं और मैं देख सकता हूँ कि अगर चीज़ें ठीक नहीं रहीं तो प्रतिबंध या शुल्क बढ़ सकते हैं।हम रूसी तेल ख़रीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त आयात शुल्क बढ़ा सकते हैं ।”
श्री बेसेंट ने रूसी कच्चे तेल के मुख्य खरीददार चीन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि श्री पुतिन राष्ट्रपति (ट्रंप) से आगे नहीं बढ़ पाएँगे क्योंकि श्री ट्रंप “अपने लिए दबाव बनाने” में काफी सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप श्री पुतिन को स्पष्ट कर देंगे कि सभी विकल्प खुले हैं और “प्रतिबंध बढ़ाए जा सकते हैं या उनमें ढील भी दी जा सकती है।”
उन्होंने यूरोपीय देशों का आहवान किया कि वे प्रतिबंधों के संबध में अमेरिका के साथ शामिल हो। उन्होंने कहा “प्रतिबंधों का एक निश्चित समय हो सकता है। वे अनिश्चित काल तक भी लागू रह सकते हैं।”

Next Post

सर्बिया में हिंसात्मक झड़पों में 60 से ज्यादा घायल

Thu Aug 14 , 2025
बेलग्रेड, 14 अगस्त, (वार्ता) सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में सत्तारूढ़ सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी (एसएनएस) के दफ्तर के समीप हुए हिंसक प्रदर्शन में 60 लोग घायल हो गए है। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने गृह मंत्रालय में आयोजित एक ब्रीफिंग के दौरान कहा, “नोवी साद में लिबरेशन बुलेवार्ड पर एसएनएस […]

You May Like