सर्बिया में हिंसात्मक झड़पों में 60 से ज्यादा घायल

बेलग्रेड, 14 अगस्त, (वार्ता) सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में सत्तारूढ़ सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी (एसएनएस) के दफ्तर के समीप हुए हिंसक प्रदर्शन में 60 लोग घायल हो गए है।
सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने गृह मंत्रालय में आयोजित एक ब्रीफिंग के दौरान कहा, “नोवी साद में लिबरेशन बुलेवार्ड पर एसएनएस परिसर में हिंसात्मक झड़पों में 60 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।” राष्ट्रपति के खिलाफ पिछले नौ महीनों से हो रहे लगातार प्रदर्शन के बाद सरकार के समर्थकों और विरोधियों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अशांति फैल गई है।
12 अगस्त को राजधानी बेलग्रेड के उत्तर-पश्चिम में स्थित व्रबास में संघर्ष शुरू हो गया। यहाँ एसएनएस कार्यालय के बाहर जमा विरोधी गुटों को अलग करने के लिए दंगा-रोधी पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। देखते ही देखते टकराव तेज हो गया, जिससे पूरे इलाके में हिंसा फैल गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।
गृह मंत्री इविका डेसिक ने कहा कि नोवी साद में एसएनएस के दफ्तरों के बाहर और देश के अन्य शहरों में हिंसा के दौरान कई लोगों के साथ 6 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। श्री वुसिक ने कहा कि बेलग्रेड और उपनगरों में 3,084 प्रदर्शनकारी थे और नोवी साद में 1695 प्रदर्शनकारी थे।
1 नवंबर 2024 को नोवी साद में रेलवे स्टेशन की छत ढहने के कारण सोलह लोगों की मौत हो गयी थी। इसके बाद छात्रों और विपक्ष ने सर्बिया में प्रदर्शन शुरु किया।

Next Post

तियों का इज़राइली हवाई अड्डे पर मिसाइल हमले का दावा

Thu Aug 14 , 2025
बेरूत, 14 अगस्त (वार्ता) यमन के संगठन “अंसार अल्लाह मूवमेंट(हूती)” ने गुरुवार को इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का दावा किया है। संगठन के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि यमनी सशस्त्र बलों ने एक सैन्य अभियान में इजरायल […]

You May Like