बेरूत, 14 अगस्त (वार्ता) यमन के संगठन “अंसार अल्लाह मूवमेंट(हूती)” ने गुरुवार को इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का दावा किया है। संगठन के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा कि यमनी सशस्त्र बलों ने एक सैन्य अभियान में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में बने बेन गुरियन हवाई अड्डे को मिसाइल से निशाना बनाया । इसके चलते इजरायल के लाखों नागरिकों को दूसरी जगह शरण लेने पर विवश और हवाई अड्डा संचालन बंद करने को मजबूर होना पड़ा। इस हमले में ‘फिलिस्तीन 2’ हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल हुआ। सारी ने कहा कि हूती जीत मिलने तक फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करेंगे और उनके ख़िलाफ़ आक्रामकता रुकने, घेराबंदी हटने तक इज़रायल पर हमले करते रहेंगे।
इससे पहले, इज़राइली सुरक्षा बलों ने कहा था कि उन्होंने यमन से इज़राइली क्षेत्र की ओर दागी गई एक मिसाइल को रोक लिया। इज़रायली सेना यमन के हूती-नियंत्रित हिस्सों में कई ठिकानों पर हवाई हमले कर चुकी है।

