इंदौर:चंदन नगर थानांतर्गत ख्वाजा चौक ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार रात 25 वर्षीय महिला पहली मंजिल की बालकनी से नीचे आ गिरी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला को चेहरे और हाथ-पैर में चोटें आईं हैं. घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है.चंदन नगर टीआई तिलक करोले के अनुसार, कपड़े सुखाते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया था. नीचे दुकान पर मौजूद एक पिता-पुत्र ने शिफा को गिरते हुए देखा तो परिवार को जानकारी दी.
परिवारजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. टीआई के मुताबिक, शिफा के परिवार से पूछताछ हुई, जिसमें पता चला कि उसका संतुलन बिगड़ गया था. पुलिस ने शिफा के बयान भी लिए हैं. बताया जाता है कि शिफा की छह माह पहले ही शादी हुई है. उसका पति मोहम्मद आरिफ अब्बासी गैरेज में काम करता है. मायका जूना रिसाला क्षेत्र में है. सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले भी
