शराब पीते समय विवाद में की थी फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में 12 फरवरी को रेलवे पटरी के पास मिले कर्मचारी खोजराम नारगे के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या के पीछे शराब पीते समय हुआ विवाद सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों भरत वर्मा और आर्यन उर्फ लड्डू उर्फ ओमप्रकाश वर्मा को गिरफ्तार किया है.

डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि जांच के लिए बनाई गई अलग-अलग टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की. पूछताछ में दोनों ने विवाद के बाद खोजराम की गला रेतकर हत्या करना कबूल किया. हत्या के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए थे. बाद में मोबाइल तोड़कर फेंक दिया. पुलिस ने मौके से टूटे मोबाइल के हिस्से, सिम, वारदात में प्रयुक्त चाकू और पर्स जब्त कर जांच शुरु की.

Next Post

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारी सस्पेंड; मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही और शक्तियों के दुरुपयोग पर गिरी गाज, मुख्य सचिव को जांच के आदेश

Mon Feb 16 , 2026
कोलकाता | भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए सात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों पर ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) प्रक्रिया के दौरान गंभीर कदाचार, ड्यूटी में लापरवाही और अपनी कानूनी शक्तियों के गलत इस्तेमाल का […]

You May Like