पार्षद और युवाओं ने झांसी गेट ओवरब्रिज पर किया धरना प्रदर्शन

बीना: झांसी गेट ओवरब्रिज पर जगह-जगह गड्ढे और सड़कों पर उड़ रही फ्लाई ऐश की धूल से आम जनता बेहद परेशान है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को नानक वार्ड पार्षद बी.डी. रजक एवं हन्नू राजपूत ने अपने साथियों के साथ झांसी गेट ओवरब्रिज पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते ओवरब्रिज के दोनों तरफ लगभग 1 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई, लेकिन आम नागरिकों और स्थानीय लोगों ने इस कदम को स्वागत योग्य बताया।

लोगों का कहना है कि ना तो प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है और ना ही चुने हुए जनप्रतिनिधि सुध ले रहे हैं, जिससे आम आदमी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगे 1.झांसी गेट ओवरब्रिज का बार-बार लीपापोती करने के बजाय एक बार स्थायी और गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाए, जिससे लोगों को असुविधा न हो।2.शहर से नो एंट्री में गुजरने वाले भारी वाहनों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए 3.ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से निकलने वाले ओवरलोड फ्लाई ऐश के डंपरों को केवल रात में ही निकलने की अनुमति दी जाए या उनका परिवहन सुरक्षित तरीके से कवर करके किया जाए। इन्ही मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे रहे। सूचना मिलते ही लगभग 2:15 बजे टीआई अनूप यादव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त करवाया गया।

Next Post

मोदी सरकार ने चुनाव आयोग को दी है पूर्ण स्वायत्तता, कांग्रेस के दौर की तरह नहीं दिया है किसी को राजनीतिक लाभ: भाजपा

Tue Oct 13 , 2026
नयी दिल्ली,13 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग और सरकार के बीच साठगांठ के कांग्रेस और विपक्ष के आरोपों को मंगलवार को जोरदार तरीके से खारिज करते हुए कहा कि मोदी सरकार के समय में आयोग को पूर्ण स्वायत्ता प्रदान की है और कांग्रेस के दौर के […]

You May Like

Play sound