संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

सतना :जिले के धारकुण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरेठा गांव में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ शुरु की. जिसके आधार पर मृतका की पहचान चम्पा मवासी पति स्व. विशेसर मवासी उम्र 55 वर्ष निवासी जरेठा के तौर पर हुई. लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला घर में अकेले ही रहती थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आस पास सघन निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस द्वारा ग्रामीणों सहित रिश्तेदारों से पूछताछ करते हुए घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

कैंसर हॉस्पिटल, ग्वालियर में आज “खुशियों की उड़ान – फन फेयर"

Wed Sep 30 , 2026
ग्वालियर: कैंसर हॉस्पिटल, ग्वालियर में “खुशियों की उड़ान – फन फेयर” का आयोजन आज 30 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर से जंग जीत चुके बच्चों के लिए विभिन्न गेम्स, मनोरंजक गतिविधियों एवं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन […]

You May Like