रीवा: धनतेरस और दीपावली के पहले ही शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई. गुरूवार से नया डायवर्सन प्लान लागू होना था जो कहीं देखने को नही मिला. गुरूवार को अमहिया, कालेज चौराहा, व्यंकट मार्ग, प्रकाश चौराहा, फोर्ट रोड़, ढ़ेकहा चौराहा सहित कई जगह लम्बा जाम लगा रहा.वाहन चलने के बजाय रेंगते नजर आए. यहा तक की एम्बुलेंस भी जाम में फसी रही, लेकिन यातायात पुलिस नदारत रही. त्यौहार को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई. धनतेरस और दीपावली के पहले ही शहरवासियों को जाम से जूझना पड़ा.
अमहिया, व्यंकट मार्ग सहित सभी मार्गो में जाम का नजारा देखने को मिला. शहर के प्रमुख 6 मार्गो में आटो, ई-रिक्शा प्रतिबंधित किये गये थे. उन मार्गो में ई-रिक्शा दौड़ते नजर आये. नये डायवर्सन प्लान का पालन नही हुआ. आटो और ई-रिक्शा अस्पताल चौराहा से प्रकाश चौराहा में दौड़ते रहे. इसके साथ ही कई वाहन शिल्पी प्लाजा में खड़े रहे. अमहिया एवं व्यंकट मार्ग में जाम लगने के कारण एम्बुलेंस भी फसी रही और लोगो को मुसीबत का सामना करना पड़ा. त्यौहार के समय यातायात व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस पूरी तरह से फेल रही. शिल्पी प्लाजा तक में यातायात के जवान नजर नही आए. वाहन चालकों ने खुद जाम से निकलने के लिये अपने स्तर पर व्यवस्था बनाई. सडक़ों पर वाहन दौडऩे के बजाय रेंग रहे थे, डायवर्सन प्लान कहीं नजर नही आया. बेलगाम आटो और ई-रिक्शा दौड़ते रहे. जिम्मेदार यातायात पुलिस भी नदारत रही.
