रीवा: रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से विस्फोटक सामग्री बरामद की है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से विस्फोटक सामग्री मिलने पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री के स्रोत, उसके उपयोग तथा संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में जल्द ही महत्वपूर्ण खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और संबंधित कड़ियों की तलाश में जुटी हुई है।
