
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ऐलान किया कि राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम पर द्वार बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा भोपाल सहित मध्यप्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है, जिसकी वजह से
सरकार ने निर्णय लिया है कि गौरवशाली अतीत को जन-जन तक पहुंचाते हुए, राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनाएं जाएंगे।
