कैंसर हॉस्पिटल, ग्वालियर में आज “खुशियों की उड़ान – फन फेयर”

ग्वालियर: कैंसर हॉस्पिटल, ग्वालियर में “खुशियों की उड़ान – फन फेयर” का आयोजन आज 30 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर से जंग जीत चुके बच्चों के लिए विभिन्न गेम्स, मनोरंजक गतिविधियों एवं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य इन बहादुर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और समाज के सामने उनकी प्रेरणादायक यात्रा को प्रस्तुत करना है। कैंसर हॉस्पिटल ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर इन बच्चों का उत्साहवर्धन करें तथा इनकी खुशियों और प्रेरणादायक कहानियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाकर समाज में बाल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें।

Next Post

कचरा वाहन में लाद कर मर्चुरी ले जाया गया शव

Wed Sep 30 , 2026
सतना : जिले के उचेहरा क्षेत्र में बरुआ नदी में लापता हुए व्यक्ति का शव घटना के 4 दिन बाद बरामद तो कर लिया गया. लेकिन इस मामले में तब हद दर्जे की संवेदनहीनता देखने को मिली. जब शव को नगर परिषद के कचरा वाहन में लादकर स्वास्थ्य केंद्र की […]

You May Like