जबलपुर: गढा थाना अंतर्गत त्रिपुरी चौक में घर के बाहर खड़ा ई रिक्शा अज्ञात चोर चुराकर ले गए।पुलिस के मुताबिक मनोज विश्वकर्मा 38 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ई रिक्शा चलाता है वह अपना ई रिक्शा क्रमंाक एमपी 20 जेड पी 3921 को रोजाना की तरह घर के सामने पड़े खाली मैदान में खडा कर घर में सो गया था दूसरे दिन सुबह लगभग 6 बजे उठकर देखा उसका ई रिक्शा गायब था कोई अज्ञात चोर उसका ईरिक्शा कीमती लगभग 80 हजार रूपये का चोरी कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
Next Post
महिलाओं के बिना कोई कहानी पूरी नहीं : अदिति राव हैदरी
Wed Jul 1 , 2026
मुंबई, 01 जुलाई (वार्ता) अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा है कि भारतीय सिनेमा में महिलाओं के लिए बेहतर और सशक्त किरदारों का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन इस बदलाव को गति देने के लिए कलाकारों और फिल्मकारों को जागरूक और साहसिक फैसले लेने होंगे।अदिति का मानना है कि […]

You May Like
-
9 months ago
महू के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों का उमड़ा हुजूम