सामूहिक कन्या विवाह समारोह में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जिले के शहपुरा में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में इंदौर से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने 200 नवविवाहित जोड़ो को वर्चुअली बधाई और आशीर्वाद देते हुए कहा कि मैं भले ही वीसी के माध्यम से आपसे जुड़ा हूं, लेकिन जबलपुर की रौनक को यहां तक अनूभव कर रहा हूं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन परम्परा में गृहस्थ जीवन को सभी आश्रम में से सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान और पुण्य कभी क्षय नहीं होता, वह अक्षय हो जाता है, अनंत हो जाता है। उन्होंने सोलह संस्कारों में विवाह संस्कार को एक श्रेष्ठ संस्कार मानते हुये कहा कि अक्षय तृतीया पर हुए वैवाहित बंधन का यह रिश्ता सदैव अक्षय रहे और अटूट रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी वैवाहिक जोड़ो की सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सुख और दुख में आप एक दूसरे का हाथ थामे रखें।

सामूहिक विवाह में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

बरगी विधानसभा के शहपुरा में आज विधायक नीरज सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिनमें 198 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से तथा 2 कन्याओं का निकाह संपन्न् कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक नीरज सिंह ने सभी नव दांपत्य को शुभकामनाऐं देते हुये सरकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के उद्देश्य भी बताया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, जनपद अध्यक्ष ललिता डेहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष शिवांगी विक्रांत सिह, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, एसडीएम, सीईओ जनपद सहित सभी संबंधित अधिकारी और बड़ी तादाद में जन सामान्य मौजूद थे।

 

Next Post

प्लॉट के नाम पर ठगी: दो कॉलोनाइजरों पर धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज

Sun Apr 19 , 2026
बुरहानपुर। जिले में अवैध कॉलोनियां काटकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले कॉलोनाइजरों पर अब प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। एसडीएम के निर्देश पर निंबोला थाना पुलिस ने दो कॉलोनाइजरों के खिलाफ ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। निम्बोला थाना प्रभारी राहुल कांबले के अनुसार तहसीलदार प्रवीण […]

You May Like

मनोरंजन