
जबलपुर: नगर निगम मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। जनसुनवाई में कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कई प्रकरणों का निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा मौके पर ही त्वरित निराकरण कर आवेदकों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष समस्त आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने संबंधित विभागीय प्रमुखों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेई, देवेंद्र चौहान, उपायुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन, प्रभारी जनसुनवाई वेद प्रकाश चौधरी सहित समस्त विभागों के प्रमुख आदि उपस्थित रहे।
