सतना : प्रेमिका के पिता के सीने में गोली मारकर उनकी हत्या करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही थी. लेकिन वह सभी को धत्ता बताते हुए फर्जी आधार के सहारे मैहर के ही एक होटल में रुका हुआ था. जब पुलिस ने होटल और लॉज में रुके हुए लोगों की जांच करनी शुरु की तो आरोपी को दबोच लिया गया.
रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 1 जून की रात महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति की सीने में गोली मारकर हत्या हुई थी. पुलिस टीम की ताबड़तोड़ दबिश के बावजूद भी जब आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला तो फिर होटल, लॉज और ढाबों की जांच शुरू हुई जिससे मैहर में स्थित एक होटल से आरोपी ध्रुव कुमार राजपूत पिवासी ग्राम भरोसा मोठ झांसी उप्र को दबोच लिया गया. मुख्य आरोपी को पकडऩे के बाद अब पुलिस द्वारा उसके साथी लाल उर्फ लल्लन की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
