दुर्व्यवहार: नॉन AC बस में AC का किराया वसूला विरोध करने पर बस से उतारा

सतना: सतना से रीवा जा रही सूत्र सेवा नॉन एसी बस में एसी का किराया वसूला गया। जिसका विरोध जताने पर कंडक्टर ने 2 यात्रियों को बीच रास्ते में ही बस से नीचे उतार दिया। बस नंबर MP 17 P 2311 में एसी बंद होने के बावजूद यात्रियों से एसी बस का किराया वसूला गया। नॉन एसी का किराया 80 रुपए होने के बावजूद सभी यात्रियों से 100 रुपए वसूले गए। एक महिला यात्री ने जब इस बारे में कंडक्टर से सवाल किया तो उसने अभद्रता की।

सतना की नई बस्ती निवासी सचिन सेन और महिला यात्री को महुरछ के पास बीच रास्ते ही उतार दिया गया। पीड़ित यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि सूत्र सेवा में तैनात कई ड्राइवर और कंडक्टर आम यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण इन कर्मचारियों को खुली छूट मिल गई है।

Next Post

नशीली दवा के साथ नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Thu Jun 5 , 2025
सतना: शहर में 1.64 लाख रु की नशीली दवा पकड़ी गई. इस मामले में पुलिस द्वारा नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.सचिन साकेत 25 वर्ष निवासी मैनपुरा, हाल निवास बाईपास उतैली और 17 वर्षीय एक नाबालिग कार में 6 कार्टून में 720 शीशी ऑनरेक्स कफी सीरप रखे […]

You May Like