ग्रामोदय विश्वविद्यालय भारतीय सैनिकों के लिए आयोजित करेगा विशेष परीक्षा 

सतना/चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि जो सैनिक 15 से 31 मई 2025 आयोजित दूरवर्ती मोड की परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे, उनके लिए विशेष परीक्षा का आयोजन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किया जायेगा। इस आशय की जानकारी कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा ने दी।

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना के जवानों का जीवन मातृभूमि की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित होता है। “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सेना की अदम्य वीरता, रणनीतिक कौशल और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। वीर जवानों ने न सिर्फ हमारे देश के सीमाओं की रक्षा कर रहें हैं, बल्कि हर भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास को प्रबल किया है।

Next Post

पोस्त दाने के भाव 1.29 लाख रुपए प्रति क्विंटल पार

Sat May 10 , 2025
नीमच। इस बार पोस्त दाने के भाव 1 लाख 29 रुपए प्रति क्विंटल से भी पार होने की उम्मीद जताई जा रही है। मई के दूसरे सप्ताह में ही भावों में आए भारी उछाल के चलते पोस्त दाने के भाव सवा लाख रुपए प्रति क्विंटल को पार गया हैं। अगर […]

You May Like

Play sound