भांजे की शादी में गए मामा की करेंट से मौत

सतना:मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गोरा में भांजे की शादी में शामिल होने आए एक मामा की बिजली का करेंट लगने से मौत हो गई। जिसके शादी का महौल मातम में बदल गया।

बताया जाता है कि रामबली सिंह शादी की तैयारी के दौरान घर की छत पर चार पाई रखने गए थे तभी छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केव्ही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। आनन फानन में परिजन रामबली को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित किया। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

कचरे में लगी आग से सुलग रहे ट्रांसफार्मर

Sun May 10 , 2026
सीहोर। शहर में बिजली के ट्रांसफार्मरों और खंभों के आसपास बढ़ता अतिक्रमण तथा कचरे के ढेर अब बड़े खतरे का कारण बनते जा रहे हैं. शनिवार को इंदौर नाका क्षेत्र में कचरे के ढेर में लगी भीषण आग ने विद्युत वितरण कंपनी की मुख्य केबल को अपनी चपेट में ले […]

You May Like