पोस्त दाने के भाव 1.29 लाख रुपए प्रति क्विंटल पार

नीमच। इस बार पोस्त दाने के भाव 1 लाख 29 रुपए प्रति क्विंटल से भी पार होने की उम्मीद जताई जा रही है। मई के दूसरे सप्ताह में ही भावों में आए भारी उछाल के चलते पोस्त दाने के भाव सवा लाख रुपए प्रति क्विंटल को पार गया हैं। अगर विदेशों से आयात नहीं हुआ तो भाव डेढ़ गुना तक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अफीम की फसल इस बार अच्छी हुई है। इससे अफीम के डोडे में से निकलने वाले पोस्ता दाना, जिसे बोल चाल की भाषा में खस-खस भी कहा जाता है, अच्छी मात्रा में निकलने की आस से किसान उत्साहित हैं। किसानों के साथ व्यापारियों को भी इस वर्ष अच्छे भावों की उम्मीद है। इसी संभावना के चलते किसान पोस्त दाने को बेचने के लिए अभी बाजार में लाने का मन नहीं बना रहे हैं।

Next Post

बंगलादेश में आवामी लीग पर पाबंदी लगाने की मांग को लेकर धरना

Sat May 10 , 2025
ढाका, 10 मई (वार्ता) पिछले वर्ष अगस्त में शेख हसीना सरकार को गिराने वाले शक्तिशाली छात्र संगठन से जुड़े नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के सैकड़ों विद्यार्थी कार्यकर्ता और नेता ढाका के शाहबाग चौराहे पर धरना दे रहे हैं और अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। नेशनल […]

You May Like