त्योहारों को लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस

शहरभर में फ्लैगमार्च और चेकिंग अभियान जारी

इंदौर: होली, रमज़ान और जुमे के मद्देनजर शहरभर में पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है. बीती रात पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त और फ्लैगमार्च किया, जिससे असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा हो और आमजन को सुरक्षा का एहसास हो. पुलिस के आला अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.डीसीपी विनोद कुमार मीना के नेतृत्व में आजाद नगर, इदरीश नगर, खाती मोहल्ला और भील कॉलोनी में फ्लैगमार्च किया गया.

इस दौरान एसीपी करनदीप सिंह, थाना प्रभारी विजय कुमार सिसौदिया और प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य सिंघारिया मौजूद रहे. वहीं जोन 4 में डीसीपी ऋषिकेश मीना और एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के निर्देश पर जूनी इंदौर, रावजी बाजार और भंवरकुआं में पुलिसबल के साथ फ्लैगमार्च किया गया. एसीपी शिवेंदु जोशी ने चंदननगर और द्वारकापुरी में पुलिसबल के साथ भ्रमण किया.

इसके साथ ही जोन 2 में डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में एसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने परदेशीपुरा और एमआईजी थाना क्षेत्र में फ्लैगमार्च और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की. इस दौरान थाना प्रभारी आरडी कानवा और टीआई सीबी सिंह भी मौजूद रहे. इसी तरह खजराना क्षेत्र में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह और एसीपी कुंदन मंडलोई ने पुलिस बल के साथ फ्लैगमार्च किया, जबकि लसूड़िया और विजयनगर थाना क्षेत्र में एसीपी आदित्य पटले के नेतृत्व में बाइक सवार पुलिस दस्ते ने इलाके में गश्त लगाई.

सोशल मीडिया मॉनीटरिंग भी
त्योहारों के दौरान अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी है. इसके अलावा संभावित उपद्रवियों पर नजर रखने और गुंडों की धरपकड़ के लिए भी कार्रवाई जारी है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Next Post

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बंगलादेश के दौरे पर

Fri Mar 14 , 2025
ढाका, 14 मार्च (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बंगलादेश में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए बंगलादेश का दौरा कर रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। अपने चार दिवसीय बंगलादेश दौरे के दौरान, गुटेरेस शुक्रवार को रमजान के पवित्र […]

You May Like

मनोरंजन