संयुक्त राष्ट्र महासचिव बंगलादेश के दौरे पर

ढाका, 14 मार्च (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बंगलादेश में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए बंगलादेश का दौरा कर रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

अपने चार दिवसीय बंगलादेश दौरे के दौरान, गुटेरेस शुक्रवार को रमजान के पवित्र महीने में मुसलमानों द्वारा उपवास तोड़ने के समय इफ्तार में हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों के साथ शामिल होंगे।

रोहिंग्या शरणार्थी बंगलादेश के कॉक्स बाजार जिले में कैंपों में रह रहे हैं, जो राजधानी ढाका से लगभग 400 किमी दक्षिण-पूर्व में है।

बंगलादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने गुरुवार को हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गुटेरेस का स्वागत किया।

गुटेरेस बंगलादेश की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद रविवार सुबह ढाका से रवाना होंगे।

Next Post

भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को दृढ़ता से किया खारिज

Fri Mar 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिय गए बयानों को दृढ़ता से खारिज कर दिया है और कहा है कि पाकिस्तान को अपनी अंदरूनी विफलताओं के लिए दूसरों को दोष नहीं देना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता […]

You May Like