सतना: शहर में 1.64 लाख रु की नशीली दवा पकड़ी गई. इस मामले में पुलिस द्वारा नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.सचिन साकेत 25 वर्ष निवासी मैनपुरा, हाल निवास बाईपास उतैली और 17 वर्षीय एक नाबालिग कार में 6 कार्टून में 720 शीशी ऑनरेक्स कफी सीरप रखे थे .
इसी कड़ी में मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उसमें 90 शीशी ऑनरेक्स कफ सीरप मिली. कुल 810 शीशी कफ सीरप की कीमत 1 लाख 62 हजार रु आंकी गई. पछताछ में आरोपी ने बताया कि कर्बी चित्रकूट उप्र में स्थित राधे मेडिकल के संचालक विक्रम सिंह से उक्त कफ सीरप खरीदी गई है. जिसे बेचने के लिए सतना लाया गया था.
