मुचोवा को हराकर स्वियाटेक इंडियन वेल्स क्वार्टरफाइनल में

कैलिफोर्निया, (वार्ता) गत चैंपियन इगा स्वियाटेक ने कैरोलिना मुचोवा को हराकर इंडियन वेल्स क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

स्वियाटेक का मुचोवा के खिलाफ मैच बारिश के कारण लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुआ। 57 मिनट तक चले मुकाबले में पोलैंड की स्वियाटेक ने चेक गणराज्य की मुचोवा को 6-1, 6-1 से हराया।

क्वार्टरफाइनल में स्वियाटेक का मुकाबला चीन की आठवीं वरीयता प्राप्त झेंग किनवेन से होगा।

Next Post

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम ने इकाना में शुरू किया अभ्यास

Thu Mar 13 , 2025
लखनऊ, (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के खिलाड़ियों ने बुधवार से मैदान पर अभ्यास शुरू कर दिया। पहले दिन इकाना स्टेडियम के मुख्य मैदान के साथ ही बी ग्राउंड पर भी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आयुष बडोनी, शाहबाज […]

You May Like