बुधनी में करोड़ों की सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

बुधनी। वर्षों से लोक निर्माण विभाग के पास की सरकारी भूमि पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने शनिवार को सख्त कार्रवाई की। चार घंटे चली इस मुहिम में करोड़ों रुपए की जमीन को मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। तीन लोगों माधव यादव, सुमित्रा यादव और सरला यादव को अमले से बदसलूकी करने पर जेल भेजा गया।

लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर राजस्व विभाग ने जांच के बाद निर्माण रोकने के आदेश दिए थे, लेकिन अतिक्रमणकारी नहीं माने। इसके बाद एसडीएम दिनेश सिंह तोमर, तहसीलदार ललित सोनी और एसडीओपी रवि शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मौके पर तीन थानों का पुलिस बल और तीन जेसीबी मशीनें तैनात रहीं। प्रशासन ने कब्जा मुक्त भूमि को बेरिकेट्स लगाकर सुरक्षित किया है, जहां अब बाउंड्रीवाल और गेट का निर्माण किया जाएगा।

 

 

Next Post

रायपुरा मोड़ पर आपसी रंजिश को लेकर हत्या

Sun Oct 26 , 2025
भिंड: थाना दबोह अंतर्गत रायपुरा मोड़ पर आपसी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। घटना में रुद्रप्रताप नामक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया और घटना के बारे में जानकारी ली व आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबध कराया गया। आरोपियों […]

You May Like