ग्वालियर:चौथी हॉकी इंडिया जूनियर एवं सब-जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग और हॉकी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस 10 दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर की 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
मेजबान राज्य महिला हॉकी अकादमी, ग्वालियर की जूनियर और सब-जूनियर टीमें भी राष्ट्रीय खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी हैं। 3 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश की उभरती महिला हॉकी प्रतिभाएं अपना कौशल दिखाएंगी।
