भोपाल: राजधानी के लिटिल एंजेल स्कूल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा, पूर्व महापौर सुनील सूद,कैलाश मिश्रा, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायी विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक कार्यक्रम सुना तथा प्रधानमंत्री के संदेशों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज व देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
