सीधी में गरिमापूर्ण हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस 

सीधी। सीधी जिले में गरिमापूर्ण हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा ने स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्वातंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद कलेक्टर श्री मिश्रा ने परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। गरिमापूर्ण समारोह में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुई। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

इस पावन अवसर पर सीधी सांसद रीति पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार और पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

अनूठी पहल: समाज के विभिन्न वर्गों का सम्मान

 

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इस बार जिला प्रशासन सीधी द्वारा एक सराहनीय और अनूठी पहल करते हुए समारोह में समाज की मुख्यधारा, श्रमिक वर्ग और जनजातीय समाज से जुड़े 71 नागरिकों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर सिंगरौली में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

Sat Aug 15 , 2026
सिंगरौली। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिलेभर में उत्साह, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। बैढ़न के राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के […]

You May Like