कलेक्टर की सद्बुद्धि के लिए NGO ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

नर्मदापुरम: समाजसेवी संस्था श्री समर्पण श्री ने लगातार जिला प्रशासन के विरुद्ध अभियान छेड़ा हुआ है।विगत एक माह से संस्था अपने अलग अलग अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन कर रही है।संस्था द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हिमेश्वरी पटले के विरुद्ध सफाई और अव्यवस्थाओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। वहीं मुख्य ज़िला चिकित्सा अधिकारी का पुतला दहन और साड़ी,चूड़ी भेंट की गई, और रविवार को संस्था ने कलेक्टर नर्मदापुरम को सद्बुद्धि के लिए ज़िला अस्पताल के मुख्य द्वार पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

संस्था के सदस्य ज़िला अस्पताल के मुख्य द्वार पर बैठ गए,और हनुमान चालीसा का पाठ किया।संस्था के स्वदेश सैनी ने कहा कि हम विगत एक माह से ज़िला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं,लेकिन इसके बावजूद ज़िला प्रशासन की मुखिया यानी कलेक्टर ने कोई गंभीर कदम नहीं उठाए हैं। स्वस्थ विभाग की अव्यवस्थाओं से ग्रस्त हैं, इसलिए हमने उनकी सद्बुद्धि के लिए अब हनुमान जी की शरण ली है।जब तक स्थितियों में सुधार नहीं आएगा हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

Next Post

खलील, अंशुल और तुषार ने इंडिया ए को दिलाई 21 रनों की बढ़त

Sun Jun 8 , 2025
नॉर्थैंप्टन 08 जून (वार्ता) खलील अहमद (चार विकेट), अंशुल काम्बोज और तुषार देशपांड़े (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को इंग्लैंड लायंस को 327 के स्कोर पर रोक कर 21 रनों की बढ़त दिला दी। आज यहां इंग्लैंड लायंस […]

You May Like

मनोरंजन