वृद्धा की हत्या का प्रयास

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर पर प्रापर्टी बटवारे पर उपजे विवाद पर बुजुर्ग ने वृद्धा पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वृद्धा घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक वैभव यादव 27 वर्ष निवासी नर्मदापुरम कालोनी मंडला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला मंडला में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है.

उसके पिता स्व. मदन यादव तीन भाई थे, पिता की मौत 2017 में हो गयी थी, उसके बड़े पिता अर्जुन सिंह यादव से मकान संबंधी विवाद पिछले 3 वर्ष से चल रहा है। प्रापर्टी बटवारे पर हुए विवाद पर सोमवार को बड़े पिता अर्जुन सिंह यादव ने मां रीता यादव पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोटें आने से मॉ रीता यादव 50 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर को आईसीयू में भर्ती गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी अर्जुन यादव 67 वर्ष रतननगर को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

बताओ क्यों रोका गया वेतन

Tue Apr 8 , 2025
बरकतउल्ला विवि से जवाब तलब जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से पूछा है कि कर्मचारी का वेतन क्यों रोका गया। जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और विश्वविद्यालय के कुलसचिव को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये है।भोपाल निवासी शैलष […]

You May Like