भाजपा प्रदेश कार्यालय में कल प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला का आयोजन

भोपाल, 15 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में कल सुबह प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम एवं अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहभागिता कर मार्गदर्शन करेंगे। कार्यशाला को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित वक्ता कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रत्येक जिले के कार्यक्रम प्रभारी एवं आमंत्रित वक्ता उपस्थित रहेंगे।

 

Next Post

न्यूनतम शुल्क में अधिकतम उपचार सुविधाएं देना मानवता की है सच्ची सेवा: यादव

Tue Apr 15 , 2025
भोपाल, 15 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि नर की सेवा से ही नारायण मिलते हैं। गरीबों की सेवा ही ईश्वर की आराधना है। न्यूनतम शुल्क में अधिकतम उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की मंशा से हॉस्पिटल का निर्माण मानवता की सच्ची सेवा की ओर […]

You May Like