जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर संभाग क्रमांक 8 भानतलैया अंतर्गत खेरमाई वार्ड में 5 बकायादारों पर कुर्की वारंट चस्पा किया गया, इसके साथ-साथ नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गयी।
बकायादारों ने मौके पर 1 लाख रूपये का पी.डी.एस. चैक प्रदान किया एवं शेष राशि मार्च माह में जमा करने की बात कही जिस पर निगम के अमले ने सहमति जताई। इस मौके पर 25 हजार रूपये की राशि नगद जमा किए गए। कार्यवाही में संभागीय अधिकारी महेंद्र पाल सिंह उइके, राजस्व निरीक्षक अरविंद सिंह, आनंद ठाकुर, प्रसाद, संदीप साहू, रामेश्वर दुबे, अफजल अजीम, निखार मिश्रा, गुलाम अमबिया सहित जल विभाग अभिषेक रैकवार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
