देवास में नर्मदापुरम का परचम: 5वीं भारत रत्न नेशनल कराटे चैंपियनशिप में आरवी सराठे ने जीता स्वर्ण पदक

नर्मदापुरम। देवास में आयोजित 5वीं भारत रत्न नेशनल कराटे चैंपियनशिप में नर्मदापुरम जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आरवी सराठे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। आरवी की इस उपलब्धि से नर्मदापुरम जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

आरवी सराठे पिता आशुतोष सराठे, ने प्रतियोगिता के दौरान कड़े मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर उत्कृष्ट तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उनकी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

गोल्ड मेडल जीतने पर आरवी को परिवारजनों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आरवी की यह सफलता जिले के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

आरवी सराठे की इस उपलब्धि ने नर्मदापुरम जिले को खेल जगत में एक नई पहचान दिलाई है।

Next Post

दावोस में एमपी लाउंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, नवीकरणीय ऊर्जा पर हुई अहम चर्चा

Mon Jan 19 , 2026
भोपाल। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान दावोस स्थित इंडिया लाउंज में मध्य प्रदेश लाउंज आज विशेष चर्चा का केंद्र रहा। भारत सरकार के केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एमपी लाउंज का दौरा किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री […]

You May Like