
भोपाल। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान दावोस स्थित इंडिया लाउंज में मध्य प्रदेश लाउंज आज विशेष चर्चा का केंद्र रहा। भारत सरकार के केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एमपी लाउंज का दौरा किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के साथ भारत की नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी प्राथमिकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक में देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, नवीकरणीय ऊर्जा निवेश की संभावनाओं, हरित ऊर्जा लक्ष्यों और मध्य प्रदेश में इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा हुई। दोनों मंत्रियों ने नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से सतत विकास, रोजगार सृजन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने पर जोर दिया।
दावोस में हुई यह चर्चा भारत और मध्य प्रदेश को वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
