रंग पंचमी पर अचलेश्वर महाराज निकले नगर में होली खेलने

ग्वालियर। रंगपंचमी पर वर्षों से चली आ रही परम्परा का निर्वहन करते हुए भगवान चक्रधर एवं देवाधिदेव बाबा अचलनाथ ने परस्पर होली खेली। बाबा अचलनाथ नगर भ्रमण करने के बाद भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण से होली खेलने के लिए श्री सनातन धर्म मंदिर में पधारे जहां भगवान चक्रधर की ओर से उनका स्वागत मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, धर्म मंत्री रविन्द्र चौबे सहित सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं श्रद्धालुओ ने किया। बाबा अचलनाथ के साथ पधारे सभी भक्तों को गुलाल लगाकर फूलों की होली से स्वागत अभिनंदन किया गया तथा शीतल ठंडाई से अगवानी की जाएगी। इसके पूर्व दोपहर 2 बजे से फाग गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण का होली रंगोत्सव का पारंपरिक श्रृंगार किया गया।

Next Post

हाईवा की टक्कर से नानी की मौत, नातिन घायल

Wed Mar 19 , 2025
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सहजपुर के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने एक्टिवा को रौंंद दिया हादसे में एक्टिवा सवार नानी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि नातिन को गंभीर चोटें आ गई जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार सहजपुर भेड़ाघाट निवासी […]

You May Like