कॉम्बिग गश्त: 310 वारंटी, 23 तस्कर पकड़ाए

जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिग गश्त कर कई वर्षों से फरार 152 गैर म्यादी वारंटियों एवं 96 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 62 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 लीटर कच्ची, 95 पाव देशी, विदेशी शराब जप्त की गयी है। संवेदनशील इलाके एवं अपराध संभावित क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते हुये एरिया डॉमीनेशन किया गया। कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे इसके साथ ही क्राईम ब्रांच की टीमें भी लगाई गयी ।

Next Post

11 हजार हाईटेंशन लाइन से गिरी चिनगारी, दुकान खाक 

Sun Apr 12 , 2026
सीधी । जिले के चुरहट थानांतर्गत ग्राम चिलरी कला में रविवार सुबह करीब 11 बजे 11 हजार हाईटेंशन लाइन से गिरी चिनगारी में एक दुकान खाक हो गई। पीड़ित मोतीलाल पटेल के मुताबिक उनकी किराना, सब्जी और कोल्डड्रिंक की दुकान में अचानक आग भड़क उठी और लाखों रुपए का सामान […]

You May Like