मतदाता सूची शुद्धिकरण लोकतंत्र का पर्व: खंडेलवाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

खंडेलवाल ने कहा कि मतदाता सूची में 2003 में जो नाम थे उन्हें बनाएं रखा जा रहा है, जबकि बाद के वर्षों के लिए पहचान आवश्यक होगी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सदैव पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की पक्षधर रही है। एसआईआर से मतदाता सूची में वास्तविक पात्रों का नाम जुड़ने और अपात्रों के नाम हटाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर मतदाताओं को इस प्रक्रिया की जानकारी दें और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में सहयोग करें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि स्वच्छ और अद्यतन मतदाता सूची ही लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाती है।

Next Post

साइबर स्लेवरी बच्चों, किशोरों और बुजुर्गों के लिए घातक

Tue Nov 4 , 2025
सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी के निर्देशन तथा कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अर्चना मिश्रा और डॉ. आकर्षा तिवारी के […]

You May Like