मंडी व्यापारियों के लायसेंस का सत्यापन कराएँ, डबरा मंडी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दिए निर्देश

ग्वालियर: किसानों, हम्माल व तुलावटी के लिये मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करें। किसानों को अपनी

 

उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। साथ ही उनकी उपज की सही तौल हो और उन्हें सही दाम मिलें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने कृषि उपज मंडी डबरा के निरीक्षण के दौरान एसडीएम व मंडी सचिव को दिए। उन्होंने डबरा मंडी के सभी लायसेंसधारी व्यापारियों के लायसेंस से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन करने की हिदायत भी दी।

कलेक्टर ने डबरा कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश पर्ची काउण्टर, मंडी के शेड व मंडी परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम डबरा दिव्यांशु चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने भ्रमण के दौरान डबरा बस स्टेण्ड के लिये प्रस्तावित स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम हरीपुर, सहराई व ब्रिजपुर में बस स्टेण्ड के लिये प्रस्तावित की गई जमीन देखी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बस स्टेण्ड के लिये जमीन तय की जाए।
पिछोर पहुँचकर उर्स की तैयारियों की समीक्षा की
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान डबरा मंडी व बस स्टेण्ड के लिये प्रस्तावित जमीन के निरीक्षण के बाद पिछोर पहुँचीं। पिछोर स्थित परदेसी वाली दरगाह पर आज 14 फरवरी को आयोजित होने जा रहे उर्स मेला की तैयारियों की वस्तुस्थिति जानीं। उन्होंने उर्स समिति की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

Next Post

सुप्रसिद्ध खगोलशास्त्री प्रो. नटराजन ने टेलीस्कोप से दिखाए सौर मंडल के अद्भुत नजारे

Fri Feb 14 , 2025
तीन दिवसीय स्पेस प्रोग्राम के आखिरी दिन आईजी एवं कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी अद्भुत खगोलकीय घटनाओं से हुए रूबरू ग्वालियर:नजदीक से मंगल, चंद्रमा व अन्य तारे कैसे दिखते हैं। कौन से गृह की क्या-क्या भौगोलिक एवं पर्यावरणीय विशेषतायें होती हैं। सौर मंडल में गृहों की स्थिति कहां-कहां है। खगोलीय […]

You May Like