भैरूंदा में सनसनी: थाने के बाहर ही युवक को चप्पलों से पीटा, बीच-बचाव के बाद बची जान

भैरूंदा। क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां थाने के बाहर एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई. पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार शिवानी बस सर्विस में सुपरवाईजर विष्णु प्रसाद पंवार ने पुलिस को बताया कि विकास उर्फ गोलू ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी. इसी सिलसिले में कानूनी कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे थे. थाने से जब विष्णु प्रसाद और उनके साथ आए लोग वापस घर जाने के लिए बाहर निकले तभी बाहर विकास मीना उर्फ गोलू के समाज के कुछ लोग खड़े दिखाई दिए. इसी दौरान वहां अचानक गोलू आया और विष्णु को गालियां देना शुरू कर दिया और चप्पल निकालकर विष्णु के साथ मारपीट करने लगा. इस मारपीट से वहां हड़कंप मच गया. इस बीच विष्णु प्रसाद के साले राकेश पंवार ने सूझबूझ दिखाई और बीच-बचाव किया. जिसके बाद आरोपी के चंगुल से फरियादी को छुड़ाया जा सका.

 

 

Next Post

चोरी-लूट की संपत्ति बरामद, अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

Fri Jun 5 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पिछले चार दिनों में 79 लाख रुपये से अधिक मूल्य की चोरी एवं लूट की संपत्ति बरामद की है। इस दौरान कई शातिर और अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी, लूट और झपटमारी के अनेक […]

You May Like