
भोपाल। परवलिया सड़क थाना और ईटखेड़ी पुलिस ने बिना वैधानिक स्वीकृति कॉलोनी विकसित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार थाना परवलिया सड़क क्षेत्र के तहत ग्राम कुराना में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और कॉलोनाइजर पंजीयन के बिना कॉलोनी विकसित किए जाने के मामले में कार्रवाई की गई. मामले की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी अहमद अनीश, अयमन अनीश, सालेह अनीश (निवासी परवलिया सड़क), आसिफ खान (निवासी ऐशबाग), अमजद अनीश (निवासी परवलिया सड़क) एवं अनीस अहमद (निवासी भोपाल) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
इसके साथ थाना ईटखेड़ी क्षेत्र के तहत ग्राम जगदीशपुर, अरवलिया, हज्जामपुर और अचारपुरा में अवैध कॉलोनी निर्माण के मामलों में प्राप्त शिकायतों पर जांच की गई. जांच के बाद आरोपी सीमा हफिज, शाहिद हफिज, आमिर हफिज, तस्नीम आसिफ, मो. साहब अख्तर (निवासी शाहजहानाबाद), सैयद फारूक अली (निवासी पीर गेट), मो. शाहिद, चंदा, मो. अलीम (निवासी जहांगीराबाद), मो. आसिफ (निवासी एयरपोर्ट रोड), शगुप्ता अंसारी, नौशीन अंसारी, आतिफ अंसारी, हमजा अंसारी (निवासी शाहजहानाबाद), वीर सिंह ठाकुर (निवासी अरवलिया), मो. नसीम, मो. राशिद, मो. उबेद, मो. अलीम, मो. शोएब, मो. उवैस, मो. जहूर एवं आयशा, नाज (निवासी न्यू कोतवाली रोड, भोपाल) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित भूमि पर न तो कॉलोनी विकास की वैधानिक स्वीकृति मिली थी और न ही कॉलोनाइजर का अनिवार्य पंजीयन कराया गया था. यह कार्रवाई जिला कलेक्टर भोपाल के आदेशों के अनुपालन में की गई है.
