चोरी-लूट की संपत्ति बरामद, अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पिछले चार दिनों में 79 लाख रुपये से अधिक मूल्य की चोरी एवं लूट की संपत्ति बरामद की है। इस दौरान कई शातिर और अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी, लूट और झपटमारी के अनेक मामलों का खुलासा किया गया।

जिला पुलिस इकाइयों और रेल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण मामलों का त्वरित निराकरण हुआ। गुना में पुलिस ने महज 36 घंटे में एक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए लगभग 16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। वहीं झपटमारी के एक अन्य मामले का छह घंटे के भीतर खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गए जेवर और मोटरसाइकिल जब्त की गई।

इंदौर में मंदिर चोरी के चर्चित मामले में तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल सात आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने 13 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मूर्तियां, धार्मिक सामग्री और वाहन बरामद किए।

बैतूल में 9 लाख रुपये की लूट के मामले का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सागर, खरगोन, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी में भी चोरी के मामलों में बड़ी बरामदगी की गई।

भोपाल और जबलपुर की रेल पुलिस ने भी ट्रेनों में चोरी और झपटमारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी विश्लेषण, साइबर इनपुट और मुखबिर तंत्र की मदद से की गई इन कार्रवाइयों से अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है तथा आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

Next Post

बाईपास ब्रिज के सुधार का कार्य पूरा, आज से आवागमन के लिए खुलेगा

Fri Jun 5 , 2026
रीवा: रीवा बायपास में स्थित पुराने बीहर नदी के ब्रिज का सुधार कार्य पूरा हो गया है। इसमें वाहनों का आवागमन 5 जून को सुबह 6 बजे से आरंभ हो जाएगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रभारी संभागीय प्रबंधक अंशुल करोड़िया ने बताया कि पुल में बेयरिंग […]

You May Like