भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस सहायक उप निरीक्षक और सूबेदार स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय सीमा में आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चली थी। जिसके बाद संशोधन की प्रक्रिया 15 नवंबर तक चली। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 500 सहायक उप निरीक्षक और 28 सूबेदार स्टेनोग्राफर पद भरे जाएंगे। जिसके लिये लिखित परीक्षा 9 जनवरी 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक परीक्षण, कौशल मूल्यांकन, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सकीय परीक्षण शामिल हैं। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी, मूल फोटो और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेशपत्र
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन क्रमांक, जन्म तिथि और दिखाए गए कोड को भरकर खोज विकल्प चुनें। प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
