सुबह रिमझिम, शाम को झमाझम, एक इंच से ज्यादा पानी बरसा

इंदौर. शनिवार को दिनभर में एक इंच से ज्यादा पानी बरस गया. इस प्रकार इस मौसम में बारिश का आंकड़ा 23 इंच पार हो गया है. पिछले चार दिनों में शहर में 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई है, जो फसलों के लिए अमृत का काम करेगी.आज दोपहर से रात 9 बजे तक शहर में 28 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके साथ ही बारिश का आंकड़ा 23 इंच पार हो गया है, लेकिन आज तारीख तक  प्रतिवर्ष होने वाली बारिश से उक्त आंकड़ा 12 इंच यानि लगभग 3 सौ मिलीमीटर कम है. मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर तक शहर में पिछले साल 35 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई थी.

उस हिसाब से इस साल 40 प्रतिशत बारिश कम होना बताया जा रहा है. हालांकि इस साल मानसून के सिर्फ 18 दिन बचे हैं, जिसमें से पिछले चार और यूं देखे तो सितम्बर माह के 12 दिनों में सिर्फ दो दिन बारिश हुई है. पिछली 7 सितंबर को दो इंच से ज्यादा और आज एक इंच से ज्यादा पानी बरसा है, लेकिन भादौ महीने में बारिश की जितनी उम्मीद होने की संभावना रहती है, उस हिसाब से बारिश नहीं हुई है. शहर के अधिकांश तालाब ख़ाली पड़े है. आने वाले ठंड के मौसम में गेहूं चने की फसलों के लिए पानी की दिक्कत होगी. साथ ही बिजली उत्पादन भी प्रभावित होगा.

Next Post

कांग्रेस पदाधिकारियों को पांच-पांच सौ पंजीयन का लक्ष्य

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर. राहुल गांधी के कार्यक्रम का स्थान तय होने के बाद कांग्रेस में पदाधिकारियों को पंजीयन और प्रचार प्रसार तेज करने के निर्देश दिए गए. साथ कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, अग्नि व्यवस्था और यातायात को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई. राहुल गांधी का 19 सितंबर […]

You May Like