विश्वासघात: किराये पर दी ट्रेक्टर ट्राली करवाई चोरी

जबलपुर: किराए पर दी गई ट्रेक्टर ट्राली को विश्वासघात कर चोरी करवा दी गई। जानकारी के मुताबिक अरुण कुमार चनपुरिया पिता नारायण प्रसाद चनपुरिया निवासी वार्ड नंबर 03 हनुमान मंदिर के पास बघराजी ने शिकायत करते हुए बताया कि उसका ट्रेक्टर ट्राली क्रमांक एमपी 20 एबी 8739 को दीपक पुरी गोस्वामी पिता कौशलपुरी गोस्वामी निवासी कौशलपुरी गोस्वामी निवासी ग्राम इन्द्राना इन्द्राना को अनुबंध किरायानामा के तहत 25000 रूपए महीने से दिया था.

एडवांस के तौर पर एक माह का किराया 25 हजार रूपए दीपक ने दिया था। दूसरे माह का किराया नहीं दिया उसे जानकारी प्राप्त हुई है कि दीपक पुरी गोस्वामी एवं उसके साथ में सत्तू पटैल उर्फ सतेन्द्र पटेल निवासी ग्राम देवरी एवं भरत पटेल दोनों निवासी ग्राम देवरी तहसील गोटेगांव नरसिंहपुर जो कि उसका वाहन ग्राम से इन्द्राना चला कर लेकर आये थे एवं टे्रक्टर के साथ में थे। इन लोगों के द्वारा उसका ट्रेक्टर ट्राली किसी अन्य व्यक्ति पुष्पेन्द्र पटैल द्वारा चोरी करा दिया गया है।
पुलिस ने चोर पकड़ा, जेवर जब्त नहीं किए
पनागर पुलिस ने चोरी के मामले में चोर को तो गिरफ्तार किया लेकिन चुराये गए जेवर जब्त नहीं किए है। मामले की शिकायत शिवम कुमार व्यास पिता अरूण कुमार व्यास निवासी परियट, पनागर ने पुलिस अधीक्षक से की है। शिकायत में उसने बताया था कि 4 अगस्त को पत्नी के जेवरात चोर गए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। चंचल सिंह ठाकुर उर्फ भानू को गिरफ्तार किया था लेकिन चोरी गए 20 ग्राम सोने की चैन एवं 14 ग्राम सोने की अंगूठी की अब तक जब्ती नहीं हुई है।

Next Post

ढूंढे नहीं मिल रहे डकैतों पर ईनाम घोषित

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सोनिया ज्वेलर्स के पीछे गली जयप्रकाश वार्ड पनागर कमानिया गेट के पास 16 दिसम्बर की रात्रि सोने चांदी के जेवरों से भरे थैले लूट कर भागे डकैत पुलिस को ढूंढे नहीं मिल रहे है। पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन […]

You May Like