बेखौफ चोरों ने किसानों की तीन सिंचाई मोटरें पार कीं, मामला दर्ज

बेगमगंज। अज्ञात चोरों द्वारा खेतों से किसानों की एक-एक करके तीन सिंचाई मोटर्स चोरी कर ली गई। किसानों ने पुलिस को सूचना देकर चोरी का मामला दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार निकटवर्ती  ग्राम चँदोरिया में बीती रात किसी अज्ञात चोरों द्वारा कृषक मानसिंह कुशवाहा पिता नंद लाल कुशवाहा ,  शुभम रजक पिता छोटे लाल रजक , अर्जुन सिंह कुशवाहा पिता जगत सिंह कुशवाहा के खेतों पर फसलों की सिंचाई के लिए 5 मोटर्स लगी हुई थी जिनमें से 3 मोटर चोरी कर ली गई।

किसानों को तब पता चला जब वो आज सुबह अपने खेत पर पहुंचे तो कुएं पर लगी मोटर्स गायब पाई।

तीनों किसानों की सूचना पर पुलिस ने खेतों पर पहुंचकर जांच करके  अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

देवरी में युवा संगम का आयोजन: 265 युवाओं को मिली रोजगार की सौगात

Wed Mar 11 , 2026
देवरी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, शासकीय आईटीआई, आजीविका मिशन द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय आईटीआई देवरी में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष  […]

You May Like

Play sound