सीएम डॉ यादव से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य भेंट

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, कृषि क्षेत्र की योजनाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर भी बातचीत हुई। यह भेंट ऐसे समय पर हुई है जब राज्य में किसानों से गेहूं खरीदी का कार्य चल रहा है, ऐसे में उसके क्रियान्वयन को लेकर सक्रियता बढ़ी हुई है।

Next Post

इरफान खान : जिनकी आंखे भी करती थी अभिनय

Wed Apr 29 , 2026
पुण्यतिथि 29 अप्रैल के अवसर परमुंबई, 29 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड में इरफान खान को ऐसे दमदार अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिनकी आंखें भी अभिनय करती थीं। गहरी नशीली आंखे, ठहरी आवाज, वह बॉलीवुड के हीरो की तरह नहीं था लेकिन उसके चुंबकीय व्यक्तित्व में कुछ ऐसा […]

You May Like